फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में बाल पोषण माह का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला जिला चिकित्सालय में बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई।
जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार से शुरू हुए बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बाल स्वास्थ्य पोषण माह बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बच्चों को विटामिन-ए की सही खुराक बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में आज से शुरू हुआ बाल स्वास्थ्य पोषण माह 27 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, विशाल गर्ग, कमलकांत शर्मा, महिला सीएमएस डॉ. आभा आत्रे, डॉ. शरण सिंह, डॉ. अरविंद पवार, डॉ. राजीव निगम, डॉ. गीतांजलि वर्मा, प्रियंका तोमर और भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है विटामिन-ए
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि विटामिन-ए घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कोविड-19 से बचाव में रोग प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी बच्चों को यह खुराक पिलानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3.45 लाख बच्चों को दवा पिलाने का है लक्ष्य
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत 3,45,431 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत 27 अगस्त तक यह खुराक जनपद के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही टीकाकरण स्थलों पर भी नि:शुल्क पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें