फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकार ने सुरों का जादू बिखेरा

Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
singing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के बाल कलाकार ने देशभर में नाम रोशन किया है। मायानगरी मुंबई में उसने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। कलर्स टीवी पर राइजिंग स्टार के श्रीदेवी स्पेशल कार्यक्रम में आवाज का जादू बिखेरा है। कार्यक्रम में संगीत के साथ सुरों का तालमेल बैठाने में नन्हा स्टार अव्वल रहा, जिसने पब्लिक वोटिंग के आधार पर सेफ जोन में जगह पक्की कर ली है। उसकी काबलियत से परिजनों, परिचितों और कालोनी में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन


कैराना के संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाला बाल कलाकार जैद अली छोटी उम्र में गायकी का उभरता सितारा बन गया है। विरासत में मिली संगीत और गायकी की परंपरा को जैद ने नन्हें कदमों से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। स्टेज शो, कार्यक्रमों में अपनी करिश्माई आवाज के दम पर मुंबई में चमक बिखेरी है। सोमवार देर रात कलर्स टीवी पर चल रहे राइजिंग स्टार कार्यक्रम में उसकी सुरीली आवाज ने दिलों पर दस्तक दी है। जैद अली ने श्रीदेवी स्पेशल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिवंगत श्रीदेवी अभिनीत फिल्म खुदा गवाह का तू मुझे कबूल, मैं तुझे कबूल...इस बात का खुदा गवाह, पर अपनी आवाज से सबको मदहोश किया।

कार्यक्रम में 86 प्रतिशत वोटिंग पर सेफ जोन रखा गया है। जैद के अंदाज और गायकी ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस पर उसे पब्लिक वोटिंग के जरिए 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। इससे जैद सेफ जोन में पहुंच गया। जैद के पिता जावेद सोनी बताते हैं कि अपनी गायकी को लेकर जैद काफी मेहनत करता है।
विज्ञापन


उसकी कामयाबी से शहर के लद्दावाला में परिजनों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह उसके घर पर लोगों ने पहुंचकर खुशियां बांटी। अभी वह कार्यक्रम के फाइनल होने तक मुंबई में रहेगा।जीटीवी और स्टार भारत पर छाया ः वर्ष 2017 में जैद अली ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। जीटीवी पर चले सारे गा-मा-पा कार्यक्रम में गायकी से दिलों पर राज किया। इसके बाद बाबा रामदेव के स्टार भारत के ओम शांति ओम कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाकर देशभर के गीतकारों और सिंगरों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें