फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम कॉलेज की बीएससी कृषि में अलग पहचान

विज्ञापन
नगर का चौधरी छोटूराम महाविद्वालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छोटूराम कॉलेज की बीएससी कृषि में अलग पहचान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कृषि की पढ़ाई छोटूराम डिग्री कॉलेज में होती है। यहां बीएससी कृषि में केवल 240 सीटें हैं। इस कॉलेज में जिले के अलावा पूर्वांचल और अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्रा भी प्रवेश लेते हैं। इस बार एडमिशन को लेकर यहां मारामारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर स्थित छोटूराम कॉलेज की पहचान कृषि महाविद्यालय के रूप में होती है। प्रवेश प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होती रही है। इस बार यहां प्रथम वर्ष के प्रवेश मां शाकंभरी विश्व विद्यालय सहारनपुर के नियमों के आधार पर होगी। कॉलेज में शिक्षा का अच्छा माहौल है। यहां प्रतिवर्ष बीएससी कृषि में बड़ी संख्या में छात्र बिना प्रवेश के रह जाते हैं। बीएससी मेथ में 80, बीएससी बायो में भी 80 सीट हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक का कहना है कि इस कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन को लेकर अधिक समस्या रहती है। दूसरे प्रदेशों आंध्र प्रदेश, केरल, हिमाचल, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वांचल के छात्र भी आवेदन करते हैं। कुल 240 सीट हैं, आधी से अधिक सीट बाहरी छात्रों से भर जाती हैं।
विज्ञापन

विषय सीटे
बीएससी एजी : 240
बीएससी मेथ : 80
बीएससी बायो : 80
बीकॉम: 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें