फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। जालसाज ने खुद को रेलवे का डीआई बताया था। पीड़ित ने लाखों रुपये से अधिक की रकम ब्याज पर लेकर जालसाज ठगी करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा के रहने वाले एक युवक के पिता नाई ( बाल कटिंग) का कार्य करते हैं। महीनों पहले एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और अपने आपको रेलवे का डीआई बताकर किसी अन्य छात्र का पता नौकरी लगवाने के नाम पर मालूम किया। लेकिन उस नाम पते का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला, जिस कारण नाई ने अपने बेटे की ठग से नौकरी की बात कह डाली। कई दिन बाद नाई के बेटे को ठगी करने वाले ने फगवाड़ा लुधियाना में रेलवे का फार्म भरने के लिए बुलाया। जैसे ही वह लुधियाना पहुंचा और उस ठगी करने वाले पर फोन किया, तो वह रेलवे स्टेशन पर ही फार्म लेकर आया। ठग ने फार्म भरवाकर 2 हजार रुपये जमा करा लिए तथा पीड़ित युवक के नौकरी संबंधित पढ़ाई लखाई के कागजात भी जमा करा लिए।
उसके बाद पीड़ित युवक को अपना खाता नंबर और मोबाइल नंबर देकर नौकरी की बातचीत चालू कर दी। पीड़ित युवक हजारों रुपये लगातार खाते में डालता रहा। पीड़ित द्वारा जब ठगी करने वाले के खाते में लाखों रुपये से अधिक की रकम जमा करा दी गई, तब ठगी करने वाले ने धमकी दी कि कोरोना रिपोर्ट के 12000 रुपए जमा कराइए अन्यथा आपके दिए हुए सभी पैसे समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित के पास रुपये का इंतजाम न होने के कारण ठग ने पीड़ित को रुपये समाप्त करने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने बताया कि यह सभी रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसमें पीड़ित को दोनों ओर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें