फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड: योगराज सिंह ने भी दाखिल की अपील, हाईकोर्ट ने की सुनवाई, ये था पूरा मामला

Thu, 14 Sep 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Chaudhary Jagbir Singh Murder Case : किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानिए पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के दोष मुक्त होने के विरुद्ध पूर्व मंत्री वादी योगराज सिंह की तरफ से हाईकोर्ट बेंच में अपील दाखिल की गई है। इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से एक अपील बुधवार में अपील दाखिल की जा चुकी है। दोनों अपीलों पर डिविजन बेंच में सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में पूर्व मंत्री वादी योगराज के अधिवक्ता विवेक माहेश्वरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध डिविजन बेंच में अपील दाखिल की है। जिसमें राज्य सरकार एवं अन्य के अलावा चौधरी नरेश टिकैत को पक्षकार बनाया है। मंगलवार तक आदेश आ जाएगा। उसी के अनुरूप अगली कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने इसी साल 17 जुलाई को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

क्या था मामला
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें