फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही चंडीगढ़-मदुरई ट्रेन

विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते देवबंद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लेती पुलिस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही चंडीगढ़ - मदुरई ट्रेन
विज्ञापन

देवबंद। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सोमवार को भाकियू समेत अन्य किसान संगठनों ने सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों का चक्का जाम किया। इसके चलते चंडीगढ़ से मदुरई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को करीब पांच घंटे तक देवबंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जालंधर-नई दिल्ली सुपरफास्ट, अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी और हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस के अलावा कई पैसेंजर ट्रेन सुबह 10 बजे से पहले ही देवबंद रेलवे स्टेशन से होकर गुजर गई, लेकिन उसके बाद 11.18 बजे पहुंची चंडीगढ़ - मदुरई एक्सप्रेस ट्रेन को देवबंद स्टेशन पर रोक लिया गया। इस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को करीब पांच घंटे तक भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शाम चार बजे रेलवे ट्रैक खुलने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया है। मदुरई चंडीगढ़ को भी करीब 4.15 बजे दिल्ली की तरफ रवाना किया। वहीं, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ कई घंटे तक देवबंद रेलवे स्टेशन पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें