-वस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ छात्रा की पिटाई के प्रकरण की जानकारी ली
फोटो मसाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बघरा ब्लॉक के नंगला पिथौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पंवार ने निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ छात्रा की पिटाई के प्रकरण की भी जानकारी ली। छात्र-छात्राओं से बातचीत कर कुछ सवाल भी किए।
कंपोजिट विद्यालय नंगला पिथौरा का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शिक्षा मित्र छात्रा को पीटते हुए नजर आ रही थी। इस मामले में बीएसए की ओर से की गई कार्रवाई के बाद शनिवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पंवार भी विद्यालय में पहुंची। उन्होंने विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। बालकों की उपस्थिति एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्हें 116 में से 81 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलीं। इसके बाद उन्होंने बच्चों से कुछ सवाल किए। सभी बच्चों ने उचित जवाब दिए। मिड डे मील की व्यवस्था भी दुरुस्त पाई गई। इसके बाद उन्होंने कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय स्टाफ को शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को कैसे शिक्षित करें, उसके बारे में बताया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल, बाल कल्याण समिति सदस्य पिंकी रानी भी मौजूद रहीं।