फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे कैश काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एकमुश्त समाधान योजना में पैसा जमा करने को लेकर विद्युत विभाग के कैश काउंटर छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। योजना 31 दिसंबर तक चलेगी।
अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना में घरेलू, वाणिज्यिक, निजी नलकूप, निजी संस्थान, औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। जनता को पैसा जमा करने में परेशानी न हो इसके लिए 31 दिसम्बर तक सभी कैश काउंटर खुले रहेंगे। एकमुश्त समाधान योजना में बिजली बिल में लगे सरचार्ज पर छूट पाने का यह अन्तिम अवसर है। बकायेदार विद्युत उपभोक्ता 31 दिसम्बर 2023 तक पंजीकरण कराकर अधिकतम छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 24 दिसंबर रविवार, 25 दिसंबर क्रिसमस के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी सामान्य दिनों की भांति कैश काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ता आसानी से अपना बिजली का बिल जमा करा सकेंगे। साथ ही अधिक से अधिक उपभोक्ता ओटीएस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें