संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मो. नसीम उर्फ राजू ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। जिसमें सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार के अच्छे कार्यों से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और वह जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
बुधवार को जारी बयान में मो. नसीम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। सरकार ने बिना भेदभाव किए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर देने का काम किया, महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया तो मुफ्त राशन का वितरण करने तथा जनधन खातों में पैसे भेजकर यह साबित किया कि इस सरकार से बेहतर जनता के हित के बारे में कोई नहीं सोच सकता। आरोप लगाया कि विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं और जनता को गुमराह करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। मगर जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।