फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई

विज्ञापन
बधाई खुर्द गांव में शादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाते किसान तीरथ सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लॉकडाउन में शादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बीच बधाई खुर्द गांव के तिरथ सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी ने अपने विवाह की 75वीं वर्ष गांठ मनाई है। परिवार के लोगों ने एक छोटा सा कार्यक्रम किया। इनकी बड़ी बेटी की आयु 73 वर्ष है। जनपद में इस तरह के जोड़े बहुत कम है, जिन्हें 75वीं वर्षगांठ मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

गांव बधाई खुर्द के किसान तिरथ सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी की शादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। देश की आजादी से पहले उनकी शादी हुई थी। तिरथ सिंह की आयु इस समय 94 वर्ष और उनकी पत्नी शांति देवी की आयु 90 वर्ष है। नौ मई 1945 को इनका विवाह हुआ था। सादगी से जीवन जीने वाले तिरथ सिंह और उनकी पत्नी दोनों ही स्वस्थ है। इनकी बड़ी बेटी अंगूरी देवी की आयु 73 साल और रीता देवी की 60 साल है। बेटे हरपाल सिंह की 70 वर्ष, बीर सिंह की 65 वर्ष और धर्मेंद्र की की 52 साल है। इनके धेवते सुमित रोहल ने बताया कि पूरे परिवार को शादी की 75र्वी वर्षगांठ की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें