चार गुना दाम पर बेचा तंबाकू, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम कुतुबपुर निवासी धीर सिंह हुक्के के लिए तंबाकू खरीदने को कस्बे के मुख्य बाजार में विक्रेता सुशील लखोटिया के पास पहुंचा। ग्राहक का आरोप है कि तंबाकू व्यापारी ने उससे 20 रुपये के तंबाकू के 80 रुपये ले लिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तंबाकू व्यापारी से पूछताछ की। उसने 60 रुपये वापस कर दिए। पुलिस ने तंबाकू व्यापारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।