फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीईसी ज्ञानेश कुमार ने वीडियो कॉल से शुकतीर्थ में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
शुकतीर्थ में कथा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की पत्नी अनुराधा गुप्ता एवं उनके पुत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को शुकतीर्थ में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और पोथी पूजन किया। कथा में उनकी पत्नी अनुराधा गुप्ता, आईआरएस भाई मनीष कुमार और अन्य परिजन शामिल हुए। परिजनों ने कथा में धर्म, निष्काम कर्म, करुणा और मोक्ष का मर्म जाना। भाई मनीष ने कथा स्थल से वीडियो कॉल के जरिये ज्ञानेश कुमार को कथा उत्सव में शामिल कर पोथी पूजन कराया।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम के प्रत्यक्षानंद भवन के समापन सत्र में कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने सीईसी के परिवार को सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष और भागवत सार सुनाया। मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता, माता सत्यवती, उनकी पत्नी अनुराधा गुप्ता, पुत्र अर्णव आनंद, आईआरएस भाई मनीष कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।
कथा उत्सव पर सुरक्षा के चुस्त इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने आयोजन को बेहद गोपनीय बनाए रखा। आश्रम के बाहर महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। स्थानीय प्रशासन के अलावा अलग-अलग राज्यों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों का भी जमावड़ा लगा। अंतिम दिन कथा उत्सव में मुख्य चुनाव आयुक्त वीडियो कॉल के जरिए जुड़े रहे। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में परिवार की आस्था देखते बन रही थी।
विज्ञापन

-
शिक्षा ऋषि का समाधि मंदिर भी देखा
कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को कथा के दौरान वीडियो कॉल के जरिये जोड़ा गया। उनके परिवार के सदस्यों ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से मुलाकात की और ब्रहमलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में पहुंचकर कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वटवृक्ष की परिक्रमा की। ट्रस्टी ओमदत्त देव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें