फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि प्रशासन हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश द्वार समेत सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकार्डर लगे होंगे। सेंटरों पर चारो ओर चारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत की दिक्कत न हो इसके लिए पूरे परीक्षा काल में अनिवार्य रूप से जनरेटर की व्यवस्था रखा जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट के सभागार में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर जरूरत अनुसार आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र ही पूर्ण कर लें। 7 फरवरी से दो पालियों में परीक्षाएं प्रारंभ होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रखें। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व परीक्षार्थी की सही तरीके से तलाशी लें। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहेगे।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रश्नपत्र बृहस्पतिवार तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगे, जिनकी कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए। यदि किसी केंद्र पर नकल आदि या अन्य किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। मुख्य प्रश्न पत्रों की तिथियों में मेन गेट के साथ ही विद्यालय के पिछली और भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बैठक में एसपी यातायात बीबी चौरसिया, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सभी एसडीएम, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ओर सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए  
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जिले में इस बार 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की  परीक्षा में संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 58,936 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। हाईस्कूल में 32238 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 26698 परीक्षार्थी शामिल रहेगे।

छह सचल दस्तों का किया गठन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए छह सचल दल दस्तों का गठन किया गया है। इनके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्पेशल मजिस्ट्रेट भी भ्रमण पर रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीडी में सुरक्षित रखी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगेगा और 24 घंटे संचालित रहेगा। कैमरे का फोकस प्रश्न पत्र रखे गए अलमारी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें