फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में सपा और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Fri, 05 Apr 2024 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Election 2024 : मुजफ्फरनगर में सपा और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी और बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर में एसडीएम जानसठ व एफएसटी टीम ने दोनों प्रत्याशियों के बैनर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन


शिकायत के बाद एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार व एफएसटी टीम पहले सपा प्रत्याशी कार्यालय पर पहुंचे। शिकायत की जांच की तो पाया गया कि कार्यालय पर अनुमति से अधिक प्रचार सामग्री (बैनर व झंडे) लगाए गए हैं।

वहीं, बसपा कार्यालय के बाहर अनुमति से अधिक लंबाई और चौड़ाई का फ्लेक्स लगा हुआ है। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में ही दोनों जगह से उतारी गई प्रचार सामग्री एफएसटी टीम के इंचार्ज की सुपुर्दगी में दिला दी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
विज्ञापन

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों कार्यालयों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया है। वहीं, एफएसटी टीम इंचार्ज अनिल कुमार ने दोनों प्रत्याशियों के विरुद्ध थाना मीरापुर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें