किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मंसूरपुर। रेलवे द्वारा अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर किए गए धरने प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए जीआरपी मुजफ्फरनगर में तीन नामजद तथा ढाई सौ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जीआरपी थाना प्रभारी एमआर कर्दम ने बताया कि मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने 11 सितंबर से 14 सितंबर तक धरना प्रदर्शन किया था। जीआरपी की ओर से रालोद नेता सुधीर भारतीय, भाकियू तोमर के विशाल अहलावत तथा स्थानीय किसान विशन वीर उर्फ अंगद सहित ढाई सौ अज्ञात किसानों के खिलाफ धारा 188/270 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा पांच दिन पहले दर्ज किया जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।