फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के मौत पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश के मौत पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में जांच के लिए पहुंचे पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी जांच के बाद कर्मचारियों को सही से पशुओं को चारा व साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि गाय भूखी मरी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में स्थायी गोशाला बरला रोड पर बनी हुई है, जिसमें 13 पशु बंधे हुए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गोशाला में जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर यशवीर सिंह पहुंचे तथा गोशाला में बंदे पशुओं को देखा। पशुओं को देखकर गोशाला में काम करने वाले कर्मचारियों से बात करते हुए उन्हें कहा कि पशुओं को पेट भर चारा मिलना चाहिए, जिससे पशु स्वास्थ्य रह सके। वहीं, नोडल अधिकारी ने कहा कि लोगों को गायों के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि सरकार द्वारा दी जा रही 30 रुपये की धनराशि से एक गाय के चारे की व्यवस्था नहीं हो सकती। उन्होंने ग्रामीणों को गायों के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। गोशाला में दानकर पुण्य कमाने की बात कही। इस मौके पर पशु चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रवि दीप सिंह, नगर पंचायत ईओ सुरजीत गौतम, बाबू, संजीव, सुभाष कुमार, मजनू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें