फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर अपने परिजनों के साथ बैठा मृतक मोहित का पिता रोहताश। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार अलसुबह रायपुर नंगली के पास होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक गाजियाबाद निवासी मोहित (23) तथा कुणाल (23) की मौत हो गई। कार सवार पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बिहारीपुरा निवासी युवक शेखर, कुणाल, सिद्धार्थ विहार निवासी सचिन व धर्मेंद्र, विजय नगर गाजियाबाद निवासी सोनू, धर्मेंद्र, मोहित अमेज कार में सवार होकर रात में डेढ़ बजे गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए चले थे। बृहस्पतिवार अलसुबह लगभग पौने चार बजे रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए डिवाइडर पार करके दूसरी ओर सड़क पर जाकर पलट गई। ओवरस्पीड के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सातों युवक घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बमुश्किल कार से निकाला। घायलों को खतौली अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी घायलों को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां घायल कुणाल की भी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों दी। तब परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पांच युवक घायल हुए हैं। घटना के बारे में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें