फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार घूमने जा रहे कार सवार चार लोग सड़क दुघर्टना में घायल

विज्ञापन
देवबंद में हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तलहेडी बुजुर्ग (सहारनपुर)। दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार दो युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की रात करीब 11 बजे सहारनपुर- मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित साखन नहर के समीप हुआ। कार संख्या डीएल 8सी बीए 3471 में सवार अभिषेक पुत्र संजय, पारस पुत्र देवेंद्र, रूबी पुत्री उत्तम सिंह व लाजवंती पुत्री दिनेश कुमार दिल्ली से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। इसी दौरान अपने आगे चल रहे ट्रक को कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकराकर कई पलटी खाते हुए कार पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई। दुघर्टना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलते ही तलहेड़ी चौकी से भी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और घायलों को देवबंद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराया गया। पुलिस के मुताबिक कार में दो लड़कियां व दो लड़के थे, जो हरिद्वार घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें