फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धौलरा स्टैंड के पास ट्रैक्टर और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रविवार तड़के धौलरा स्टैंड के निकट तेज रफ्तार कैंटर और शामली की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए और चालक उसी में फंसा रह गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एसओ राधेश्याम यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कैंटर से किसी तरह चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ ने बताया कि कैंटर में मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त बुलंदशहर निवासी राजकुमार (40) के रूप में हुई। उसके परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें