फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन मजबूत नहीं होगा, तो शासन प्रशासन भी नहीं सुनेगा-मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन मजबूत होने पर प्रशासन भी आपकी सुनेगा : मलिक
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मीरापुर दलपत में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के मजबूत होने पर ही शासन और प्रशासन आपकी समस्याओं की समय पर सुनवाई करेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के मंत्री चौधरी उधम सिंह ने चौधरी राजेंद्र सिंह को पगड़ी पहनाने के साथ-साथ 5200 रुपये सहयोग राशि भी भेंट की। इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज, नशा, भ्रूण हत्या और आपसी विवाद जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए संगठन लगातार सक्रिय है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। स्वस्थ और सभ्य समाज आज की आवश्यकता है, जिसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। बगैर संगठन को मजबूत किए शासन व प्रशासन किसी तरह की सुनवाई नहीं करेगा। चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि उन्हें जो क्षेत्र के लोगों ने सम्मान दिया है, उसके सदैव ऋणी रहेंगे। हमेशा क्षेत्र के दुख दर्द में साथ खड़े रहेंगे। गठवाला खाप हमेशा से किसानों और मजदूरों के लिए संघर्षरत रही है। चौधरी उधम सिंह ने संघर्षों में हमेशा से गठवाला खाप का साथ दिया है। चौधरी उधम सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज गठवाला जैसी बड़ी खाप के मुखिया को हमारे संगठन द्वारा सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को गठवाला खाप के साथ मिलकर पहले भी उठाया गया है और आगे भी उठाया जाता रहेगा। सभा में एक दर्जन जातियों के चौधरी उपस्थित रहे और सभी को चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान समाजसेवी सरदार घनश्याम सिंह और संचालन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद गुर्जर ने किया। इस अवसर पर युवा नेता अरविंद मंतोड़ी, महेंद्र वाल्मीकि, सुभाष भड़ाना, सतेंद्र काकरान, राजवीर सिंह मलिक, राजवीर फौजी, सरदार मेजर सिंह, ऋषि पाल कोरी, पीनना के प्रधान मितर सलिंह मलिक, इमरान काला, रामफल त्यागी सहित बड़ी संख्या में सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें