फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के विषय में नहीं बता सकीं आशाएं

Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीएमओ ने किया ‌निरीक्षण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चरथावल में सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने सामुदायिक केन्द्र के मुआयने के दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमओ विभिन्न विभागों की वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। टीकाकरण के संबंध में सवाल पूछने पर आशाएं बंगले झांकने लगीं।      
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ अचानक चरथावल सीएचसी का मुआयना करने पहुंचे। गांव कुटेसरा में अस्पताल न होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर दहचंद में पीएचसी पर जाना पड़ता है। सीएमओ ने बताया कि कम दूरी पर दूसरी पीएचसी नहीं बनाई सकती। उन्होंने लेबर रूम, कोल्डचेन, रिकार्ड रूम का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान रिकार्ड रूम में डिलीवरी संबंधी रिकार्ड मांगा तो 16 मई से मेंटीनेंस वर्क चलने के कारण इंटरनेट में दिक्कत होने की बात बताई गई। सीएमओ ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने आशाओं से टीकाकरण, जन्म के पश्चात बच्चे और प्रसूता की देखरेख के विषय मे सवाल किए तो वह असहज नजर आईं।  
इस पर केंद्र प्रभारी को आशाओं के माकूल प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि कि एएनएम एवं आशाओं के मोबाइल नंबर प्रदेश मुख्यालय पर मांगे गए हैं। वहां से किसी भी फोन पर जानकारी मांगी जा सकती है। पत्रकारों के पूछने पर सीएमओ ने बताया कि ज्यादातर उपकेंद्र गांवों के बाहर होने के कारण महिला कर्मचारियों को वहां काम करने में व्यावहारिक दिक्कत है। हालांकि बड़े-बड़े गांवों में चिकित्सा कैंप लगाकर समुचित उपचार करने की हिदायत दी गई है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सिंह, केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें