फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने किया रात में शहर में फ्लैग मार्च

विज्ञापन
शहर में रात के समय भ्रमण पर निकले डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सतर्कता एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में रात को अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

देर रात को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आवश्यक बैठक की। साथ ही निर्देश दिए कि अधिकारी अफवाहों को न फैलने दे, जन सामान्य को जागरूक करें। सभी अधिकारी मुस्तैदी से अपनी अपनी डयूटी पर तैनात रहें और प्रत्येक छोटे से छोटे मामले पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि धारा 144 लागू है। उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। कहीं पर भी अनावश्यक भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि जनपद की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व डीएम और एसएसपी ने शहर में भीड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च भी किया। सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें