40 नामांकन पत्र बिके, वोट के लिए दावतों का जोर
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की कार्यकारणी के पदों पर चुनाव के लिए नामाकंन पत्रों की प्रत्याशी खरीदारी कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 40 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
बार एसोसिएशन बु़ढ़ाना की वर्ष 2019-20 की कार्यकारणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि बार चुनाव में 117 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों पर 40 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई है। नामांकन पत्र 11 से 3 बजे तक लिए जमा कराए जाएंगे। इसी दिन नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव में दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
मतदाताओं को रिझाने में जुटें प्रत्याशी
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना कार्यकारणी के गठन का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशी दावतों के जरिए अधिवक्ताओं को रिझाने की भरसक प्रयास में जुटे हैं। अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कहीं पर बिरादरी की कसम तो कही पर पार्टी का वास्ता दिया जा रहा है। प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर भी संपर्क करने में जुटे है।