फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने पर चौपट हो जाएगा व्यापार

विज्ञापन
खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी व मोहल्ले के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ओवरब्रिज बनने पर चौपट हो जाएगा व्यापार
विज्ञापन

खतौली। अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर बुआड़ा रोड के व्यापारियों एवं अन्य लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बुआड़ा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया तो व्यापार चौपट हो जाएगा। वहीं जिन गलियों के मुख्य मार्ग इस रास्ते पर हैं, वे भी बंद होने से नगरवासियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

शनिवार को बुआड़ा रोड के व्यापारियों समेत वहां के मोहल्लेवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन देते हुए बताया कि बुआड़ा रोड छोटा है। इस मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद सड़क के दोनों ओर रास्ता नहीं बचेगा। इतना ही नहीं वहां पर दुकान करने वाले टायल, पत्थर, रेत, रोड़ी, बदरपुर, सीमेंट, कृषि उपकरण, अस्पताल समेत मोहल्ले के लोगों के रास्ते बंद हो जाएंगे। जिस कारण व्यापार भी चौपट हो जाएगा। उन्होंने एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी से जनहित में अंडरपास का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इकरामुद्दीन, सोनू, अर्जुन, कय्यूम, इमरान, रिजवान, आफताब, इस्लाम, अब्बास, राजीव, सुरेंद्र, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें