फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली पुलिस ने करीब 205 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर एक व्यक्ति से यह स्मैक खरीदकर ला रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि को ककरौली पुलिस क्षेत्र के बेहड़ा सादात मार्ग व गांव दरियापुर मोड़ -बिजनौर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर गमछे में पन्नी के अंदर रखी स्मैक को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम अजीम पुत्र मुस्तकीम, निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार बताया। उसके कब्जे से से दो सौ पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी अजीम ने बताया कि वह गांव के मुख्यमार्ग पर परचून की दुकान चलाता है। उसने मुरादाबाद- बिजनौर हाईवे से सलमान नामक युवक से स्मैक खरीदी है। खरीदी गई स्मैक को भगवानपुर के इश्तकार से पुड़ियों में बांधकर हरिद्वार ऋषिकेश आदि आसपास क्षेत्रों में सप्लाई कराता है। आरोपी से बाइक भी बरामद की। भोपा सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी से पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें