-त्योहार के चलते यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए लिया गया निर्णय
फोटो संख्या 1
बड़ौत। परिवहन विभाग ने होली पर्व पर बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बसों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया गया है ताकि लोगाें को होली पर्व पर परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बता दें कि बड़ौत डिपो में इस समय निगम की 95 व 60 बसें अनुबंधित संचालित हैं। इनमें प्रतिदिन सैकड़ों यात्री अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए सफर करते है। फिर भी बसाें की कमी व समय सारिणी के मुताबिक बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। अब होली पर्व नजदीक आ गया है, ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।इसको देखते हुए परिवहन विभाग के अफसराें ने बसों की संख्या व बसों के चक्कर बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कते न हो। एआरएम भुनेश्वर कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर चालकों को बसों के चक्कर बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही चालक और परिचालकों को भी निर्देशित कर दिया गया है।