फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त, प्रोपर्टी डीलर का शव ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पत्नी से विवाद के बाद गोली मारकर की थी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या करने वाले प्रोपर्टी डीलर का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन सोंटा गांव लेकर चले गए। उधर, प्रोपर्टी डीलर की लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने जब्त कर ली। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जिवानी गांव में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आये मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के सोंटा निवासी प्रोपर्टी डीलर विकास राठी रविवार रात वापस लौट रहा था। इब्राहिमपुर माजरा गांव के समीप विकास राठी और उसकी पत्नी में विवाद हो गया। बताया कि तभी विकास राठी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर पत्नी के मायके वाले वहां पहुंचे और विकास को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकवाई। पुलिस घायल को बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को प्रोपर्टी डीलर विकास राठी के परिजन थाने पहुंचे। मृतक के भाई ने योगेश राठी ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या करना बताकर कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें