शाम के समय नई मंडी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे विश्वजीत ने उन्हे मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर परमानंद झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि वह मूल रूप से शहर के रैदासपुरी के रहने वाले ऋषिपाल गौतम गांधी इंटर कॉलेज चरथावल में प्रवक्ता रहे हैं। उनके निधन से बसपा में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में बसपा जिलाध्यक्ष सतीश, प्रेमचंद गौतम, जियाउर्रहमान, सत्यप्रकाश, जीत सिंह बौद्ध, रविंद्र गौतम, अरविंद गौतम, पुरूषोत्तम, इंतजार राना, पुष्पांकर पाल, विकास कुमार आदि रहे।
यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी