फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टूटी बेरिकेडिंग व गलत तरीके से रखे डिवाइडर दे रहे हादसों को न्यौता

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक तरफ जहां अंसारी रोड व टाउन हाल रोड पर सड़क के बीच लगे डिवाइडर हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं भगत सिंह रोड व शामली रोड पर ईदगाह तिराहे के पास पुलिस की लोहे की बेरिकेडिंग व तिराहे पर रखे सीमेंट वाले डिवाइडर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इसी तिराहे पर डिवाइडर से टकरा कर पूर्व समय में एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


नगर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस ने लगभग डेढ़ साल पहले नगर की सड़कों के बीच प्लास्टिक व सीमेंट वाले डिवाइडर लगवाए थे। ताकि डिवाइडरों के कारण दोनों तरफ से आने-जाने वाहनों को परेशानी न हो। वाहनों का आवागमन सुगमता से चलता रहे। मगर यह डिवाइडर अब वाहन चालकों के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं।
- पुलिस चौकी के सामने ही हो रहे हादसे
यदि शामली रोड पर ईदगाह तिराहे का हाल देखें तो वहां तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के मद्देनजर लोहे की बेरिकेडिंग लगाई गई है। इसमें बेरिकेडिंग टूटी है। जिसमें आरपार दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस बेरिकेडिंग में टकरा कर कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

यही नहीं, तिराहे पर ही पेट्रोल पंप के सामने सीमेंट वाले डिवाइडर रखे हैं। इनमें से दो डिवाइडर ऐसे हैं जो लाइन से बाहर निकले हुए हैं और यह डिवाइडर रात में वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहे हैं।
- एक युवक की हो गई मौत, परिजनों ने किया था हंगामा
लगभग एक साल पहले कृष्णापुरी निवासी एक युवक दिन निकलने पर सर्दी के मौसम में बाइक पर दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने डिवाइडर में टक्कर मारने के बाद युवक की बाइक में भी टक्कर मारी थी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा भी किया था।
- डिवाइडर लगाने के बाद देखभाल करना भूल गई यातायात पुलिस
यातायात पुलिस ने लाखों रुपये खर्च करने के बाद शहर में डिवाइडर लगाए। ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे। लाखों रुपये खर्च करने वाली पुलिस डिवाइडर लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भूल गई। अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, भगत सिंह रोड पर टूटे डिवाइडर पुलिस की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं।
- इन्होंने कहा-
शामली रोड के दुकानदार व समाजसेवी गोहर सिद्दीकी का कहना है कि पुलिस चौकी के सामने बेतरतीब रखे डिवाइडरों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं।
- बघरा तांगा स्टैंड पर फल बेचने वाले फहीम का कहना है कि पुलिस का डिवाइडरों का लगवाने का अच्छा कदम था। लेकिन पुलिस को इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ताकि हादसे न हो।
विज्ञापन

- एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे का कहना है कि डिवाइडरों को लेकर नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक हुई है। पालिका इस बारे में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें