फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट को बढाने पर हुआ मंथन

विज्ञापन
फेडरेशन हाल में हुए वाणिज्य उत्सव में सम्मानित हुए उद्यमी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वाणिज्य उत्सव के अंतर्गत फेडरेशन सभागार में एक दिवसीय एक्सपोर्ट कानक्लेव का आयोजन किया गया। एक्सपोर्ट किस तरह बढ़े इस पर विचार किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि एक्सपोर्ट कानक्लेव के आयोजन तकनीकी संस्थाओं में भी कराए जाने चाहिए, जिससे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नये उद्यम स्थापित करने में निर्यात से संबंधित जानकारी मिल सके। संजीव बालियान ने जिले की प्रमुख निर्यातक इकाईयों की समस्याएं सुनी। संवाद के माध्यम से उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कानक्लेव में जनपद के प्रमुख उद्यमियों द्वारा स्टाल लगाकर अपने प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत गुड़ उत्पाद के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र सिंह राठी, बृजवीर सिंह, नदीम अहमद एवं विकास बालियान द्वारा स्टाल लगाकर गुड़ का भी प्रदर्शन किया गया। जनपद के प्रमुख निर्यातक अश्विनी खंडेलवाल, नीरज केडिया, मयंक बिंदल, प्रितुल जैन, दिनेश गर्ग, संदीप सिंह, अक्षय जैन आदि उद्यमियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एक्सपोर्ट कानक्लेव का संचालन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में उद्घाटन कार्यक्रम तथा द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र रहा। तकनीकी सत्र में असिस्टेंट डीजीएफटी तसलीम अहमद ने भारत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में निर्यातकों को विस्तृत जानकारी दी। भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड मुरादाबाद के प्रबंधक रोहित पांगती ने निर्यातकों के लिए ऋण बीमा तथा संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए जानकारी दी। पांगती ने अवगत कराया कि निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के लिए उन्हें ऋण बीमा सुविधायें प्रदान की जाती है। डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव, फे डरेशन ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, अध्यक्ष रजनीश कुमार, आईआईए अध्यक्ष विपुल भटनागर, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग डॉ बनवारी लाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र कुमार तथा विभागीय कर्मचारी एवं प्रमुख निर्यातक उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें