फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुखों, बीडीसी ने ली पद, गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
खतौली में ब्लॉक प्रमुख को शपथ कराते हुए एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी ने शपथ समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार के गठन के साथ ही क्षेत्र पंचायतों में पहली बैठक का आयोजन हुआ। इसमेें ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर जनता को बिना भेदभाव के कार्य करने और सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया है।
सदर ब्लॉक में प्रमुख और बीडीसी सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी को शपथ ग्रहण कराई। उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने मंत्री कपिल देव को बुके भेंट कर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी ने कहा कि सभी को साथ लेकर बिना भेदभाव के कार्य करेगी। इस दौरान हरेंद्र पाल, श्रीभगवान शर्मा, सचिन करानिया, जितेंद्र कुच्छल, केपी पंवार, कुशपुरी, विजेंद्र पाल, सचिन सिंघल, ओमसिंह चैधरी, विदित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर में अरविंद त्यागी ने शपथ ली
शाहपुर। ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी को एसडीएम बुढाना अजय कुमार अम्बष्ट ने शपथ दिलाई। बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान विधायक उमेश मलिक, विवेक बालियान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, विजय चौधरी, गौरव त्यागी, बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, एडीओ पंचायत सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान अमित त्यागी ने किया।
सीवीओ ने दिलाई ऋतु चौधरी को शपथ
तितावी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में ब्लॉक प्रमुख ऋतु चौधरी को प्रमुख पद की शपथ दिलाई गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमपी सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। बीडीओ सतीश गौतम, विवेक बालियान, गौरव पंवार, जोगेंद्र उर्फ काला, सपना कश्यप, शबी हैदर जैदी, नावेद खान, सन्नी प्रधान आदि मौजूद रहे।
चौथी बार ब्लाक प्रमुख बने अनिल राठी
मोरना। करहेड़ा निवासी अनिल राठी ने लगातार चौथी बार मोरना ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। श्रीराम आश्रम शुकतीर्थ में संतों के सानिध्य में जिला सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार ने ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी और बीडीसी को शपथ दिलाई। समारोह में स्वामी महेश्वर आश्रम जी महाराज, साध्वी माता राजनंदेश्वरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल र्निवाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
प्रत्याशी हरीश ने जताई आपत्ति, हुए नाराज
फोटो समाचार
खतौली। ब्लाक प्रमुख संजो सहित बीडीसी सदस्यों को एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक विक्रम सैनी, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, सागर सोम, गौतम गुर्जर, रमेश भाटी, सुधीर सैनी, बोबिंदर सहरावत, अरविंद, यशपाल, ओमवीर, हारून, राजवीर एडवोकेट, सुधीश पुुंडीर आदि मौजूद रहे। संचालन विजय शेखर ने किया। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले हरीश अहलावत भी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि खानपुर, चितौड़ा, दाहौड़ सहित अन्य बीडीसी सदस्यों को एजेंडा नहीं भेजा गया। उन्होंने एसडीएम से इसकी जांच कराने की मांग भी की। वह नाराज होकर समारोह से लौट गए।
डीसीओ दिलाई अक्षय को प्रमुख की जिम्मेदारी
चरथावल। कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित समारोह में जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों के अलावा जिले के अनेेक भाजपा नेता मौजूद रहें।
बुढाना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
( फोटो समाचार )
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने सभी बीड़ीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ब्लॉक प्रमुख व उसके बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि वे जनता की सेवा व विकास करेंगे। जबकि पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बेईमानी से चुनाव जिताए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से यह जीत हासिल हुई है। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पिछले कार्यकाल ने 11 करोड़ रूपये के घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच करवाई जाएगी। बीडीओ कपिल कुमार, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, संयम पंवार, नियम पंवार, सुबोध त्यागी, बालकिशोर त्यागी, चौ. जगपाल सिंह, रामनिवास सहरावत, अब्दुल जब्बार व मोमीन ने विचार व्यक्त किए। संचालन सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार: नरेश टिकैत
बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसानों व गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। नए कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसान आठ महीने से खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहा है। मेहनत मजदूरी करके देश को अनाज खिलाने वाला किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत में विशेष निर्णय लिए जाएंगे। देश का गरीब व किसान सरकार बना सकता है तो गिरा भी सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें