फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मारुति शोरूम पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित नेक्सा मारुति के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शोरूम से धोखाधड़ी के आरोप में निकाले गए तीन कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा समाप्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

देर शाम भाकियू के दर्जनों कार्यकर्ता ब्लाॅक अध्यक्ष देव अहलावत के नेतृत्व में मारुति शोरूम पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। देव अहलावत ने बताया कि तीन युवक शोरूम में काफी समय से काम करते थे। इन तीनों पर गलत आरोप लगा कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों का डेढ़ डेढ़ माह का वेतन भी नहीं दिया गया। पुलिस ने बिना आधार मुकदमा दर्ज किया है। उधर, धरने की जानकारी पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने पहुंच कर बातचीत की। पुलिस का कहना था कि जांच निष्पक्ष की जाएगी। वेतन यदि रुका है तो वह भी दिलाया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी भाकियू कार्यकर्ता धरना देकर रात में भी बैठे रहे। इस दौरान मोनू प्रधान, मान सिंह प्रधान, गुलबहार, नितिन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें