फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का सीएचसी में प्रदर्शन

विज्ञापन
जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का सीएचसी में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। भाकियू नेता के साथ एक चिकित्सक द्वारा अभद्रता करने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार को धरने के बीच घंटों बिठाए रखा। चिकित्सा प्रभारी के द्वारा खेद प्रकट करने पर धरना समाप्त हुआ।
भाकियू नेता ओम प्रकाश शर्मा अपनी पत्नी को लेकर दो दिन पूर्व अस्पताल में दवाई लेने के लिए आए। कुर्सी और बैठने को लेकर भाकियू नेता और एक चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि चिकित्सा ने भाकियू नेता के साथ अभद्रता कर दी थी। जिसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। वार्ता होने को चिकित्सा प्रभारी ने खेद प्रकट किया, तब कहीं जाकर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। धरने पर धर्मवीर राठी, अशोक घटायन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, जोगिंद्र सिंह, रामपाल बालियान, राजेंद्र, चंचल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें