फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत कटौती के विरोध में भाकियू तोमर ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। क्षेत्र में विद्युत कटौती के विरोध में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीओ सर्वेश कुमार को मांगपत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो बिजलीघर पर पंचायत करेंगे।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने बताया कि बिजली विभाग ने घरेलू कनेक्शन व कॉमर्शियल कनेक्शन पर विद्युत विभाग मनमर्जी से लोड बढ़ा दिया गया है। क्षेत्र में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए। अगर कटौती करनी हो तो उससे पूर्व कटौती का समय बताया जाए। छह माह पूर्व कस्बे की एबीसी लाइन बदलवाने के लिए एक माह का समय मांगा गया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है।
इस मौके पर पश्चिम यूपी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, मोनीस, अफजल सैफी, सोनू मेवाती, कासिफ, सलीम, मुजफ्फर, तबरेज आलम, एहसान चौधरी, शमशाद, सोनू, महताब, शाने आलम, मुकेश गुर्जर, नौशाद, अमित, सोनू, मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें