टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा फर भाकियू का धरना 81 वें दिन भी जारी रहा। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी से निकलन वालेे बरसाती नाले को एक प्रापर्टी डीलर ने तोड़कर दीवार खड़ी कर दी है। उसे न हटवाया गया तो जिम्मेदार प्रशासन होगा। किसानों में इससे काफी रोष है।
शनिवार को टोल प्लाजा धरने पर निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि ब्लाक दिवस, थाना दिवस व तहसील दिवस की फीडबैक शासन को अधिकारी गलत भेजते हैं। फरियादी दुखी होकर घर बैठ जाते हैं। प्रार्थनापत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला है पुरकाजी दक्षिण से होकर एक बरसाती नाला गांव भोजाहेडी की ओर जाती है, जो कई गांवों को लाभ देता है। किसी कारणवश सजरे , नक्शे में कुछ हिस्सा त्रुटि के कारण छूट गया। उसका नाजायज फायदा उठाकर अफसरों की साठगांठ से एक प्रॉपर्टी डीलर ने नाला तोड़कर कालोनी की दीवार खड़ी कर दी है, जिससे किसानों में आक्रोश है। इस मौके पर चौधरी रणबीर सिंह, सुनील त्यागी, कय्यूम अंसारी, ओमपाल त्यागी, मुनाजिर पहलवान, माजिद राना, मौहम्मद अली, मनीष प्रधान, बबलू त्यागी, तौसीन, गुलबहार, महक सिंह, गोविंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का धरना जारी है।