फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में दीवार बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में दीवार बनाने पर भाकियू का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। सुभाष कॉलोनी में रास्ते पर दीवार बनाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए रास्ते में बनाई जा रही दीवार को रोके जाने की मांग की। पुलिस ने दो दिन के बाद मामले का निपटारा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी की काफी महिलाएं भाकियू नेत्री सोहनवीरी तथा भाकियू नेता मनीष भैंसी के नेतृत्व में मंसूरपुर थाने में पहुंचे। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि 20 वर्षों से रास्ता खुला हुआ है, लेकिन कुछ दुकानदार दीवार कर रास्ता बंद करना चाहते हैं। दीवार बनाने के लिए नींव खोदी गई है। रास्ते में दीवार बनाने वाला पक्ष भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कहा कि यथा स्थिति बनाए रखें। दो दिन के बाद पुलिस दोनों पक्षों के कागजात की जांच पड़ताल करेगी। दुकानदारों का कहना था कि रास्ते में दीवार नहीं बनाई जा रही है, बल्कि रास्ते की चौड़ाई कम करने की बात है। इस दौरान दीपेंद्र बाबूराम, संतोष, रवि, मुनेश कविता, शिक्षा, मीनू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें