फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
बिटावदा गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजा, गांव के सामने हाईवे पर दो अंडरपास बनाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। बिटावदा गांव के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी जारी हो चुका है। ग्राम प्रधान मनोज सहरावत ने बताया कि फ्लाईओवर गलत स्थान पर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को उनकी जमीन के अधिग्रहण का उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इसी समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीणों भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव के पास पहुंचे और बैंक के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरनास्थल पर भाकियू के धीरज लाटियान ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीणों का शोषण कर रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि यह फ्लाईओवर गांव के मुख्य रास्ते के सामने मंदिर व बैंक के पास चौराहे पर बनना चाहिए। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

भाकियू के अनुज बालियान ने कहा कि जब तक ग्रामीणों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तथा गांव के पास हाईवे पर दो अंडरपास नही बनेंगे उनका धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर सर्वसम्मति से पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन हुआ। कमेटी में ग्राम प्रधान मनोज सहरावत, सुधीर सहरावत, प्रदीप उर्फ मंगलू, नीटू, देवेंद्र कुमार को शामिल किया। यह कमेटी अधिकारियों से वार्ता करेंगी। मौके पर संजीव पंवार, बिजेंद्र सिंह, रणवीर, रविंद्र, ओमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें