फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने हल क्रांति आंदोलन स्थगित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने हल क्रांति आंदोलन स्थगित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने मौजूद हालात को देखते हुए अपना 21 दिसंबर का प्रदेेश भर में होने वाला किसान हल क्रांति आंदोलन स्थगित कर दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि माहौल सही होने पर पुन: तारीख निर्धारित कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य में वृद्धि न होना, किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान न मिलने, बिजली बिलों में बढ़ोतरी आदि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने 21 दिसंबर को प्रदेश भर में किसान हल क्रांति आंदोलन करने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से वार्ता कर वर्तमान में देश के हालात पर चर्चा की, जिसमें तय किया गया कि देश में वर्तमान हालत अच्छे नहीं है। भाकियू का 21 दिसंबर को प्रदेश भर में हल क्रांति आंदोलन का आयोजन किया जाना था। भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि वर्तमान हालात में आशंका है कि किसानों के इस प्रदर्शन के माध्यम से कुछ लोग फायदा उठाकर कोई भी घटना करा सकते हैं। भाकियू के लिए देश हित सर्वोच्च है। वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए 21 दिसंबर के आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने लिया है। वर्तमान हालत में सभी आंदोलन स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि देश में हालात सामान्य होने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से चर्चा कर आंदोलन की नई तिथि निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें