बिरालसी में भाकियू ने फूंका सरकार की पुतला
मुजफ्फरनगर, चरथावल/खतौली। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह नाकाम है।
शनिवार को बिरालसी चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर भाकियू नेता कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए। उन्होंने कहा सरकार द्वारा महंगाई की मार से आमजन परेशान और निराश है। मजदूरों और मध्यम वर्ग का महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है। बढ़ती कीमतों के विरोध में किसानों ने सरकार पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने गन्ने का भुगतान न होना, फसलों के वाजिब दाम न मिलना, एमएसपी पर कानून न बनाना, तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेना, युवाओं को रोजगार न मिलने जैसी समस्याओं को लेकर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। मौके पर रोबिन सिंह, संदीप सिंह, दीपक धारीवाल, हिमांशु धारीवाल, प्रिंस त्यागी, सतेंद्र गिल, पद्म धारीवाल, विकास ठाकुर, योगेंद्र सिंह, साकिर मुखिया मौजूद रहे।
उधर, खतौली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर ब्लाक गेट के सामने भारत सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। कस्बे में ब्लाक पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर भाकियू नेता राकेश चौधरी, कपिल सोम, भरतवीर आर्य, राहुल राणा, परविंदर ढाका, राहुल मोतला, प्रदीप चैहान, विकाश मलिक, दीपक, मनीष मोतला, सुमित मोतला, अशोक अहलावत आदि उपस्थित रहे।
उधर, जानसठ के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर डाक बंगले के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी काले कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पुतला फूंका। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, धर्मवीर राठी, हरेंद्र, राजेंद्र बालियान मौजूद रहे।