कुटेसरा गुरूकुल पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिन मनाते छात्र एवं
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डॉ. अब्दुल कलाम की सादगी याद करती है दुनिया
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। शिक्षाविदों ने उनकी सादगी, ईमानदारी और प्रतिभा से पूरी दुनिया कायल है और आज देश के लिए उनकी स्मृतियां अनमोल धरोहर है। इस अवसर पर विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को कुटेसरा में गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा अब्दुल कलाम के चित्र पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी एवं प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने छात्र-छात्राओं से उनकी योग्यता के अनुरूप कौशल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा देश के राष्ट्रपति पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने पद की गरिमा, आचरण और ईमानदारी को कभी नहीं भूली। संचालन अनुश्री त्रिपाठी ने किया। मौके पर शिक्षक राजीव कौशिक, अमृता शर्मा, इंदु सिंघल, सुनीता शर्मा, नीटू सिंह, गीता भटनागर मौजूद रहे।