फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम, यादव, जाटव के गांव में भी लड़ेगी भाजपा: बंसल

विज्ञापन
भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल का मार्ल्यापण करते जिला के उद्यमी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुस्लिम, यादव, जाटव के गांव में भी लड़ेगी भाजपा : बंसल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव इस बार यादव, जाटव और मुस्लिम बहुल गांवों में भी लड़ेगी। अधिकृत प्रत्याशी के अलावा कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा तो उस पर अनुशासनहीनता में कार्रवाई होगी।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान दिया जाएगा। बूथ स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत निश्चित करें। जो प्रत्याशी पार्टी अधिकृत करेगी वो ही चुनाव लड़ेंगे, विरोध करने वाले कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता में कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बार जाटव, यादव, मुस्लिम गांवों में भी पार्टी चुनाव लड़ाएगी। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और उनकी टीम ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, रूपेंद्र सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, डॉ वीरपाल निर्वाल, प्रदीप बालियान, मनीष ऐरन, डॉ आरएन त्यागी, प्रवेंद्र भड़ाना, श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, सतपाल पाल, रोहिल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें