फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दीं मजदूर हित की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक यादव ने कहा कि सपा सरकार में मजदूरों के हित में कई कार्य किए गए। मजदूरों को तमाम सरकारी योजनाओं में लाभ पहुंचाया गया था। भाजपा ने उन सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सपा ने मजदूरों की बेटियों की शादी, आवास, निर्माण और साइकिल का वितरण किया। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने सबसे ज्यादा मजदूरों के मुंह से निवाला छीना है। मजदूर हितों की अनदेखी करने वाली भाजपा सरकार को एकजुट होकर हटाना होगा। सभा के जिलाध्यक्ष नासिर राणा व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई मजदूरों के लिए अभिशाप बन गई है। इस अभिशाप को भाजपा सरकार को हटाकर ही दूर किया जा सकता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, महबूब मलिक, मंजूर मलिक, फुरकान पहलवान, सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन, अंसार आढ़ती, सलीम मलिक, शमशेर मलिक, पवन पाल, वसीम मलिक, रामपाल सिंह, अहसान अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें