फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलवाएं : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। अखिल भारतीय जोगी योगीनाथ उपाध्याय समाज के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र योगी ने कहा कि हमारे समाज को बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलवाने की आवश्यकता है। अपने बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलवाएं, क्योंकि शिक्षा का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लुहसाना में रविवार को अखिल भारतीय जोगी योगीनाथ उपाध्याय समाज के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटियां दो परिवारों के विकास में अपनी भागीदारी निभाती हैं। इस मौके पर समाज के सभी वक्ताओं ने प्रदेश में गुरु गोरक्षनाथ बोर्ड बनाने की मांग पर बल दिया। सभी वक्ताओं ने समाज की उन्नति के लिए समाज में फैली कुरीतियां दूर करने व समाज की एकता पर बल दिया। इस मौके पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों व विशिष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जोगी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, मुनीश योगी, वेदपाल उपाध्याय, संजय, विकास, नवीन, सोमपाल, सुन्दर, धर्मेन्द्र व रोहित ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र योगी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें