फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों का बुरा हाल किया: टिकैत

Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बघरा में किसानों की सभा को संबोधित करते गौरव टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी में भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा ने किसानों का बुरा हाल कर दिया है। खेत में पुराल नहीं जला सकते, पशुओं के नीचे एक बोगी रेत की नहीं डाल सकते। हर बात पर मुकदमा हो रहा है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
गांव अलीपुर खुर्द में भाकियू नेता सुमित त्यागी द्वारा आयोजित किसान पंचायत में मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत रहे। गौरव टिकैत ने कहा कि इस समय प्रदेश और केंद्र दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। किसान की स्थिति इन सरकारों ने खराब कर दी है। किसान अपने खेत की पुराल को नहीं जला सकता। अपने पशुओं के नीचे एक ट्रॉली या बुग्गी रेत की नही डाल सकता। अगर किसान ने पुराल खेत में जला दी तब मुकदमा, रेत उठा लिया तब मुकदमा। आज किसान अगर ये कहता है कि वो आजाद है तो ये उसकी गलत फहमी है। किसानों की स्थिति इन सरकारों ने खराब कर दी है। जिला प्रशासन किसान को बिजली मीटर लगवाने को बाध्य न करें नहीं तो फिर भाकियू के टकराव को प्रशासन तैयार रहे। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने महापंचायत में ज्ञापन के द्वारा कुछ मांगे वहां मौजूद तहसीलदार सदर रणजीत सिंह के समक्ष रखी। मुख्य रुप से बिजली की बढ़ी हुई दर वापस करने। गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करने, एक लाख तक के सभी ऋण माफ करने आदि की मांग रखी गई। पंचायत की अध्यक्षता नरेश त्यागी एवं संचालन देवेंद्र पुंडीर ने की इस दौरान युवा मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान, दिनेश सैनी ,ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, विकास सैनी,सन्नी सुदेश मिस्त्री प्रधान ,रणधीर मुखिया आदि किसान रहे। लाटियान खाप के कार्यालय का उद्घाटन तितावी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बुड़ीना कलां मे लािटयान खाप के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर वहां मौजूद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि आज भी बड़े बड़े निर्णय खाप द्वारा ही लिए जाते है। समाज को एक जगह बनाए रखने के लिए खाप जरूरी है । इस मौके पर भाकियू के युवा मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें