फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने गौड़ीय मठाधीश्वर के आरोपों को बताया गलत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के नेता विकास पंवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ के स्वामी भक्तिभूषण महाराज द्वारा रंगदारी मांगने के आरोपों को भाजपा नेताओं ने गलत बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। भाजपा नेता ने स्वामी पर किसी ओर के हाथों की कठपुतली बनकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके राजनीतिक जीवन को प्रभावित करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

शहर के महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा नेता विकास पंवार ने कहा कि उनके व साथी संजीव संगम के खिलाफ गत 24 सितंबर को शुकतीर्थ गौड़ीय मठ के स्वामी भक्तिभूषण महाराज ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से स्वामी भक्ति भूषण के साथ रहे हैं। उनके उपचार से लेकर कई अन्य मामलों में उन्होंने स्वामी का साथ दिया है। कुछ समय पूर्व भक्तिभूषण महाराज के मिजोरम के बच्चों के साथ कुकर्म मामले में फंसने और बच्चों द्वारा कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने के बाद उन्होंने स्वामी से दूरी बना ली थी।
अब स्वामी जी ने उन पर जो आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, वह सीधे-सीधे किसी अन्य के हाथों में खेलते हुए उनका राजनीतिक जीवन प्रभावित करने के मकसद से कराई गई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि स्वामी जी तमंचा दिखाते हुए धमकी दिए जाने का फुटेज प्रस्तुत करें, अन्यथा अपने आरोप वापस लें। इस दौरान संभलहेड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव संगम, आकाश संगम, अश्वनी शर्मा, पंकज मित्तल, सुमित गोयल, मनीष, निर्दोष जैन, अनमोल छाबडा, सोहनलाल सिंह, संदीप, संजय, संजय, पवन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें