फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आपात काल विरोधी काला दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आपातकाल विरोधी काला दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने आपातकाल विरोधी काला दिवस मनाया। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि आपातकाल को देश आज भी भूला नहीं है।
पार्टी कार्यालय पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लोकतंत्र सेनानियों हरवीर सिंह, रमेश चंद, रघुवीर दयाल, राजबाला, उर्मिला रानी, जितेंद्र कुमार सिंघल, राम शरण, बदलू, मामचंद, पुरुषोत्तम दास शर्मा, बिहारीलाल, सत्य प्रकाश शर्मा, राजबल सिंह, प्रेम प्रकाश, ईश्वर सिंह एवं प्रीतम सिंह को पटका पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हरीश ठाकुर और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों ने अपने-अपने संस्मरण भी बताए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने किया। कार्यक्रम सह संयोजक व जिला मंत्री रेणु एवं वैभव त्यागी रहे। इस दैरान पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सपना कश्यप, सुख दर्शन बेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरुषोत्तम, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुर्जर, शरद शर्मा, जिला मंत्री सुधीर खटीक, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिंह रावल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, सहकारिता प्रकेष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, डॉ वीरपाल सहरावत, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, कैप्टन प्रवीण, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ, श्रीभगवान शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भूपेंद्र चौधरी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक निरस्त हो गया। इसके बाद राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कार्यक्रम तय हुआ वह भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें