फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने युवाओं ने आगे बढ़ाने का किया काम : सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने युवाओं ने आगे बढ़ाने का किया काम : सोम
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुखविंदर सोम का रविवार को देवबंद आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्वागत कार्यक्रम में सुखविंदर सोम ने कहा कि भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। यदि कार्यकर्ता मन में ठान ले तो हर चुनाव में जीत संभव है। प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने में भी युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने मिशन 2022 को जीतने के टिप्स देते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही, महामंत्री सागर चौधरी, जिला संयोजक अजय सिंघल और जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल, अरविंद बंसल, उमेश सैनी, रोहित त्यागी, लाखन राणा, शिवांश त्यागी, आदेश सैनी, बलदीप चौधरी, मयंक गर्ग, आकाश अग्रवाल, शुभम गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें