फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के चित्रों को देखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। विश्व वेटलैंड दिवस पर हैदरपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पेंटिंग्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को वेटलैंड के संबंध में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्व वेटलैंड दिवस पर गंगा बैराज के निकट स्थित हैदरपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव व डीएफओ सूरज कुमार ने किया। मंडलायुक्त एवी राजमौलि भी फेस्टिवल में पहुंचे और वन विभाग के अफसरों को हैदरपुर वेटलैंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अफसरों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड जनपद का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए वन विभाग और पुलिस को साथ मिलकर जरूरी कदम उठाने होंगे। पक्षी वैज्ञानिक आशीष लोया ने चार बच्चों व नाविकों को पक्षियों की पहचान करने के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मीरापुर क्षेत्र के ज्ञानस्थली, सेंट जेवियर्स, एसएसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बसंत शिक्षा सदन स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग्स के जरिये पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। एसएसपी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर, सीओ जानसठ शकील अहमद, वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी, रेंजर कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें