फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी रोड पर बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के अंसारी रोड पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंसारी रोड पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट न लगाने के कारण सिर में आई गंभीर चोटों के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को रेफर कर दिया गया। मृत युवक की पहचान बागपत जनपद के दोघट निवासी विकास के रूप में हुई है, जो किसी काम से मुजफ्फरनगर आया था। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें