फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में फर्जी नामजदगी पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में फर्जी नामजदगी पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र की मीरापुर चौकी पुलिस द्वारा नवंबर 2020 में हुई मुठभेड़ में देवबंद निवासी युवक की फरार बदमाश के रूप में फर्जी नामजदगी कर दी गई। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद डीआईजी के आदेश पर तत्कालीन चौकी प्रभारी एसआई अजय बालियान को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के तत्कालीन मीरापुर चौकी प्रभारी एसआई अजय बालियान ने नवंबर 2020 में मुठभेड़ में मंसूरपुर निवासी बदमाश शानू को गिरफ्तार किया था। उसे पैर में गोली लगी थी, जिसके फरार साथी के रूप में देवबंद निवासी शादाब को नामजद किया गया था। चौकी प्रभारी ने इन दोनों को वाहन चोर बताकर कागजों में लिखापढ़ी की थी। इसके बाद एसआई ने टीम के साथ कई बार शादाब की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी। इस पर शादाब के परिजनों ने उसे बेकसूर बताते हुए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर मुठभेड़ में उसकी फर्जी नामजदगी बताई थी। इस पर डीआईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए, जिस पर एसएसपी ने एक टीम द्वारा मुठभेड़ की जांच कराई, जिसमें शादाब की नामजदगी फर्जी रूप से किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर डीआईजी के आदेश पर रविवार को आरोपी एसआई अजय बालियान को सस्पेंड कर दिया गया है। एसआई अजय फिलहाल शाहपुर में ही हरसौली चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें